Political Parties Of UP Busy Wooing Dalits Backward Cast

Akhilesh Yadav News : फतवों की नगरी देवबंद शादी समारोह में पहुंचे सपा प्रमुख, अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav News : फतवों की नगरी देवबंद शादी समारोह में पहुंचे सपा प्रमुख, अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Published By Roshan Lal Saini

Akhilesh Yadav News : एकदिवसीय देवबंद दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न सिर्फ केंद्र पर निशाना साधा है बल्कि यूपी की प्रदेश को भी आड़े हाथ लिया है। अखिलेश यादव ने जहां फतवों की नगरी दारुल उलूम देवबंद की तारीफ़ की है वहीं मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए  गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनना तय है। उत्तर प्रदेश में सपा ने गठबंधन को चुनाव लड़ने का मसौदा तैयार किया है। उन्होंने कहा देवबंद भाईचारा की संस्कृति का शहर है, जिसका जंगे आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान उनके साथ विधायक अतुल प्रधान, सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पार्टी कार्तिकेय राणा, विधायक आशु मलिक, सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहें।

Akhilesh Yadav News
दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने देवबंद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
ये भी पढ़िए … हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दे रहे मोहन भागवत, मायने निकालने लगे बुद्धिजीवी

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत के लिए देवबंद पहुंचे और वर वधु हैदर अली-ईशा खान को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में विधायक और सपा नेताओ समेत अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। Akhilesh Yadav News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव राजकीय विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से उनका काफिला फतवों की नगरी देवबंद के लिए रवाना हुआ था। लेकिन अखिलेश यादव का काफिला भटक गया और देवबंद हाइवे पर जाने के बजाये सहारनपुर की ओर निकल गया। अखिलेश यादव का काफिला करीब 2 किलोमीटर तक भटकता रहा। सुरक्षा और स्कोर्ट में चल रहे वाहन गलत दिशा में चले गए थे। हालांकि बाद में काफिले को वापस मोड़ कर हाइवे पर ले जाएगा। इस दौरान अखिलेश यादव के काफिले में किसी तरह का नुक्सान नहीं हुआ। जबकि गलत दिशा में काफिला भीड़ भाड़ वाले इलाके में घुस गया था। Akhilesh Yadav News

ये भी देखिये …

ये भी देखिये … मंजीत नौटियाल को क्यों देनी पड़ी मेरठ में बड़े आंदोलन की चेतावनी

अखिलेश यादव का स्टेट हाइवे किनारे आयोजित शादी समारोह में पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में मौजूद सपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक माविया अली सहित सपा विधायकों ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। अखिलेश यादव की झलक पाने को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंकझोक होती रही। करीब 1 घन्टा रुकने के बाद शादी समारोह से वापिस हुए। मीडिया से रूबरू होते हुए सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की आवाज उठाने वाले सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन समाजवादी लोग किसी भी कीमत पर सरकार से नहीं डरने वाले नहीं हैं। Akhilesh Yadav News

Akhilesh Yadav News

ये भी पढ़िए … फलस्तीन की जनता के साथ आया जमीयत-उलमा-ए-हिन्द, मौलाना अरसद मदनी ने किया बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के मामले में भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। गठबंधन के सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा PDA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में केंद्र में PDA गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। उत्तर प्रदेश में सपा ने PDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का मसौदा तैयार कर लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि “फतवों की नगरी देवबंद हिन्दू मुस्लिम एकता और भाईचारे की संस्कृति का शहर है। जिसका जंगे आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। देवबंद वह स्थान है जिसने उर्दू में शिक्षा दी। लोगों का जीवन बदला है। इस पवित्र जगह पर वे पहले भी कई बार आ चुके हैं।” Akhilesh Yadav News

Akhilesh Yadav News

अखिलेश यादव ने कहा कि “ऐसी जगह आकर कार्यकर्ताओं से मिलकर मुझे पूरा भरोसा है कि जो गंगा-जमुनी तहजीब है, आपसी भाईचारा है उसे वापस लौटाने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोडेंगे। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को साथ लेकर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।”  इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरने का काम किया है। Akhilesh Yadav News

ये भी पढ़िए … राम मंदिर उद्द्घाटन से पीएम मोदी को दूर रहने की अपील, जमीयत अध्यक्ष ने जारी किया तीखा ब्यान
WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts