LK Advani Bharat Ratna

Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony : रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आएंगे लाल कृष्ण आडवाणी, भव्य धाम के बनेंगे साक्षी

Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony : रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आएंगे लाल कृष्ण आडवाणी, भव्य धाम के बनेंगे साक्षी

Published By Anil Katariya

Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लाल कृष्ण आडवाणी के पहुंचने के सवालों पर विराम लग गया है। बीजेपी के संस्थापक मंडल सदस्य और भगवान्रा श्रीराम मंदिर को लेकर आंदोलन की अलख जगाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी ने 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने की हांमी भर ली है। यानि देश भर में आंदोलन का रख हांकने वाले लाल कृष्ण आडवाणी 22 को अयोध्या आ रहे हैं।

आडवाणी जी श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला के उनके भव्य धाम में स्थापित किए जाने के साक्षी बनेंगे। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony

आपको बता दें कि बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता कृष्ण गोपाल, राम लाल और आलोक कुमार ने लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। भाजपा के इस दिग्गज को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण दिया है। एल के आडवाणी से मुलाक़ात के बाद विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony

Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony

ये भी पढ़िए …  अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने परखीं समारोह की तैयारियां, बोले 22 से पहले अयोध्या में निवासरत बाहरी लोगों का हो सत्यापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी परंपराओं के संतों को भी निमंत्रण दिया गया है। आडवाणी को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर घमासान मचा था। एक वर्ग आडवाणी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न आने देने का दावा कर रहा था। हालांकि, अब उनके आगमन को लेकर खुशी जताई जा रही है। Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony

ये भी देखिये…

अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस नेताओं ने भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दिए गए निमंत्रण ठुकरा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने न सिर्फ 22 जनवरी के निमंत्रण को अस्वीकार किया है बल्कि समारोह में जाने से भी मना कर दिया है। कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा और आरएसएस का कार्यक्रम बताते हुए इसमें शामिल होने से इनकार किया है। जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में एक बार फिर जुबानी बहस छिड़ गई है। Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony

ये भी देखिये… विकास त्यागी का बड़ा बयान दारुल उलूम से निकलेंगे सिर्फ आतंकी

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सात दिनों तक चलेगा। 16 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। 22 जनवरी को राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक़ वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी को राम लला के समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है। Advani Will Come To Pran Pratistha Ceremony

ये भी पढ़िए …  अयोध्या में होटल कमरे का किराया हुआ एक लाख, देश विदेश से हुई बुकिंग शुरू

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts