Loksabha Chunav 2024

2024 Loksabha Chunav : सपा-कांग्रेस समझौते को गठबंधन में ऊर्जा का कितना होगा संचार ?

2024 Loksabha Chunav : सपा-कांग्रेस समझौते को गठबंधन में ऊर्जा का कितना होगा संचार ?

Published By Roshan Lal Saini

2024 Loksabha Chunav : बुधवार को कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने आखिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए राजी कर ही लिया। बड़े नेताओं की वार्ता के बाद कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में हुए इस समझौते से INDIA गठबंधन में ऊर्जा का संचार होता दिखाई दे रहा है।

क्योंकि जहां लगातार गठबंधन टूटने और दरकने की खबरें आ रही थी वहीं यूपी के सपा-कांग्रेस के समझौते की बात आते ही गठबंधन के अन्य सियासी दलों में कुछ पॉजिटिव सिग्नल नजर आया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सपा-कांग्रेस के मिलाप से गठबंधन में ऊर्जा का कितना संचार हो पायेगा।

Loksabha Chunav 2024

ये भी पढ़िए …  सपा छोड़ स्वामी प्रसाद मौर्य ने बना ली अपनी पार्टी, अखिलेश यादव की खोल दी पोल 

आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही INDIA गठबंधन में कई बार तकरार सामने आ चुकी है। जहां बिहार के सीएम नितीश कुमार INDIA का साथ छोड़ NDA के साथ आ गए हैं तो वहीं कई बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने वाली सपा भी सीट बंटवारे को नाराज चल रही थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से बात करनी पड़ी। बुधवार को प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के बीच हुई वार्ता के बाद कांग्रेस यूपी में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को सहमत हो गई। 2024 Loksabha Chunav

कांग्रेस-सपा गठबंधन के बाद कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस घटना से दूसरे दलों का भी उत्साह बढ़ेगा। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीटों को लेकर बहुत संजीदा है और वह एक-एक सीट पर मंथन कर रही है। शायद यही वजह है कि पुरे देश में बीजेपी ने “अबकी बार, 400 पार” का नारा दिया है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सभी सीटों पर नजर बनाये हुए हैं। 2024 Loksabha Chunav

ये भी पढ़िए …  सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे को नहीं बनी सहमति, अलग लग लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर अपने मौजूदा सांसदों के टिकट बदलने जा रही है। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन की तमाम कोशिशें क्या रंग लायेंगी और इस में कौन बाज़ी मरेगा। यह तो समय ही बताएगा। लेकिन सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी सबकी नजर तिकी हुई है। क्योंकि कांगेस नेता राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद अब “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” निकाल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठना लाज़मी है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद INDIA गठबंधन में ऊर्जा का कितना संचार हो पायेगा ? 2024 Loksabha Chunav

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts